logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानसून सत्र से पहले विधान परिषद सदस्यों की संख्या में होगी और बढ़ोतरी, 18 जून को मतदान, 22 जून को मतगणना


नागपुर: मानसून सत्र से पहले विधान परिषद सदस्यों की संख्या में और बढ़ोतरी होने जा रही है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव घोषित किए गए हैं। 18 जून को मतदान होगा, जबकि 22 जून को मतगणना होगी। कुल 17 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें एक स्थान पर उपचुनाव भी शामिल है। विधान परिषद की नागपुर सीट के लिए भी उपचुनाव की घोषणा की गई है, जहां चंद्रशेखर बावनकुले विधायक हैं।

राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव न होने के कारण इस निर्वाचन क्षेत्र में पहले चुने गए सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव नहीं हो सका। ऐसे में पिछले ढाई वर्षों से विधायक की सीटें रिक्त हैं। 

स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता संख्या का 75 प्रतिशत मतदाता आधार होने पर ही विधान परिषद का चुनाव कराया जा सकता है। विधान परिषद की कुल 78 सदस्यीय संख्या में से 22 सदस्य स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के माध्यम से चुने जाते हैं।

विधान परिषद चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम:

  • चुनाव की अधिसूचना: 25 मई
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 1 जून
  • नामांकन पत्रों की जांच: 2 जून
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 4 जून
  • मतदान: 18 जून (सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक)
  • मतगणना: 22 जून