logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विपक्ष ने वाघ नख को लेकर सरकार पर बोला हमला, सुधीर मुनगंटीवार बोले- वोटों के तुष्टिकरण के लिए कर रहे विरोध


नागपुर: वाघ नख (Tiger Claw) को लेकर राज्य में सियासत जारी है। विपक्ष नेता लगातार इसको लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए यह विरोध किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "विपक्षी दल भले ही बाघ के पंजे की आलोचना कर रहा है, लेकिन वह इतिहासकार नहीं हैं और उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं है। वे सरकार की किसी भी योजना का विरोध अपने तरीके से करते हैं और उन्हें इसकी आदत हो गयी है। तो अब उनके पेट में दर्द होना स्वाभाविक है।"

गुरुवार को मुनगंटीवार नागपुर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। मुनगंटीवार ने कहा, "विपक्षी दल के नेताओं को मूल रूप से इतिहास की जानकारी नहीं है। वह बिना किसी जानकारी के बात कर रहे हैं। विपक्षी दल में आलोचना करने वाले कुछ खास लोग होते हैं। वे बिना जानकारी हासिल किये बात करते हैं।"

उन्होने आगे कहा, "यहां तक ​​कि जब अयोध्या में भगवान राम मंदिर का विषय था, तब भी उन्होंने कहा था कि यह एक कल्पना है। जब राम सेतु का विषय था तब भी वे हाई कोर्ट गए थे। राज्य सरकार ने कुछ सकारात्मक फैसले लिए हैं जिससे विपक्षी नेता इसकी आलोचना करने या इसके खिलाफ बोलने के आदी हो गए हैं, इस प्रकार कुछ नेता जो इसकी आलोचना करते हैं या इसके खिलाफ बोलते हैं उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया है।"

अजित पवार महायुति में हैं और रहेंगे

अजित पवार के दोबारा शरद पवार के साथ जाने की चर्चाओं पर  मुनगंटीवार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अजित पवार महायुति में हैं और रहेंगे। मीडिया से सुनने में आ रहा है कि वह घर लौट रहे हैं, लेकिन असल में वह महायुति में रहेंगे और हम साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अजित पवार और एकनाथ शिंदे से हमारी दोस्ती है और रहेगी।" इसी के साथ मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि, "क्या अजित पवार की घर वापसी हुई है? इस बारे में मुझसे पूछने के बजाय शरद पवार से पूछना चाहिए।"

गढ़चिरौली और चंद्रपुर में कई उद्योग आने पर विचार

गडचिरोली में हुए एन्काउंटर पर बोलते हुए मुनगंटीवार ने कहा, "गढ़चिरौली की घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इनाम की घोषणा की है. वहीं पुलिस को बधाई दी है।" मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि, "गढ़चिरौली और चंद्रपुर में कई उद्योग आने पर विचार कर रहे हैं और कुछ उद्योग पहले ही शुरू हो चुके हैं, इसलिए इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करके स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।"