logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खापरी पुनर्वसन की समस्या होगी दूर, पालकमंत्री बावनकुले बोले- किसी के साथ नहीं होगा अन्याय


नागपुर: पालकमंत्री बनने के बाद चंद्रशेकर बावनकुले लगातार एक्टिव मोड़ पर हैं। इसी के तहत सोमवार को पालकमंत्री ने जिलाधिकारी कार्यालय में जिले के अंदर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बावनकुले ने मिहान पुनर्वसन में विविध समस्या की समीक्षा करते हुए तत्काल उपाय योजना कर समस्या को दूर करने का आदेश दिया। इस के साथ यह भी कहा कि, किसी भी प्रभावितों के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी का पुनर्वसन किया जाएगा। 

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर,  काटोल विधायक चरण सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि खापरी रेलवे पुनर्वास परियोजना में निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों और स्टॉलों को शत-प्रतिशत स्थानीय लोगों को आवंटित करने के लिए प्रथम और द्वितीय चरण में अधोसंरचना निधि को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कलकुही, तेल्हारा, दहेगांव और खापरी में घरों के लंबित मामलों को जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से तुरंत हल किया जाएगा।