logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किसानों की अनदेखी कर रही राज्य सरकार, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने औरंगजेब का मुद्दा उठाकर ध्यान भटकाने का लगाया आरोप


नागपुर: पूर्व गृह मंत्री और शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर औरंगजेब की कब्र जैसे मुद्दों को उठाकर असली समस्याओं से जनता का ध्यान भटका रही है।

अमरावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल देशमुख ने कहा कि किसानों, खेत मजदूरों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे गंभीर मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कपास, सोयाबीन और संतरे के गिरते दामों जैसी गंभीर समस्याओं पर कोई ठोस नीति नहीं बना रही है, जिससे किसानों की हालत और खराब होती जा रही है।

देशमुख ने बजरंग दल द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने संबंधी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे समाज में नफरत फैलने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि सरकार को गैर-जरूरी मुद्दों में उलझने के बजाय किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।