logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शिक्षण संस्थान संगठन ने 23 जून से स्कुल खोलने के निर्णय का किया विरोध, अब 24 को खुलेंगे; मुद्दे नहीं सुलझे तो अनिश्चितकाल तक बने की दी चेतावनी


नागपुर: विदर्भ में 23 जून से स्कूलों की घंटी बजने वाली है। यानि की 2025-26 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 23 जून से होगी। हालांकि, राज्य के शिक्षण संस्थान महामण्डल ने इसका विरोध किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेससवार्ता में महाराष्ट्र राज्य शिक्षण महामण्डल के सरकार्यवाह रविंद्र फडणवीस ने सरकार पर उनकी मांगो को जानबूझकर दरकिनार करने का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा, "हम लगातार सरकार से अपने मुद्दों को लेकर सरकार को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन उसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार अगर मांगो को मानती है तो स्कुल को हम शुरू करेंगे, अगर ऐसा नहीं किया तो सभी स्कूलों को अनिश्चितकाल तक बंद कर दिया जाएगा।" 

शिक्षा विभाग ने विदर्भ में  23 जून से स्कूल शुरू करने की घोषणा की है , लेकिन महासंघ का आरोप है कि इस फैसले से पहले उनसे किसी प्रकार की चर्चा नहीं की गई। महासंघ के कार्याध्यक्ष  रविंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री को निवेदन भेजते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग से संबंधित कई गंभीर विषयों पर बार-बार निवेदन देने के बावजूद सरकार ने अनदेखी की है।

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार समय रहते उचित कार्रवाई नहीं करती, तो राज्य के सभी निजी, अनुदानित व अन्य स्कूलें नहीं खोलेंगे।  पत्र परिषद में उन्होंने बताया कि छात्रों के अभिभावकों को मैसेज भेज दिया गया है की स्कूल २३ को नहीं बल्कि २४ को खुलेंगे।  साथ ही कहा की अगर सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देती है तो स्कूलों को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया जायेगा।