logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बढ़ती जा रही नेताप्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार की मुश्किलें, नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर


नागपुर: महाराष्ट्र विधासभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहे हैं। पहले ब्रह्मपुरी में चुनाव जीतने के लिए पैसे बांटने के आरोप और अब उसके बाद उनका नामांकन रद्द करने की मांग। बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में उनका नामांकन रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है।       

कांग्रेस नेता और ब्रह्मपुरी विधानसभा से पार्टी आधिकारिक उम्मीदवार विजय वडेट्टीवार के नामांकन को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता एड नारायण जांभुले ने आरोप लगाया है कि वडेट्टीवार ने अपने शपथ पत्र में पत्नी के नाम पर खरीदे गए स्टाम्प पेपर का अवैध रूप से उपयोग किया है। उन्होंने इसे संवैधानिक धोखाधड़ी करार देते हुए वडेट्टीवार का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति वृषाली जोशी ने याचिकाकर्ता को वैध नहीं मानते हुए अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिका को अन्य चुनाव याचिकाओं के साथ 11 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। यह मामला राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जो आगामी चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव डाल सकता है।