logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: फिर कांग्रेस के विरोध में ‘अकोलकर’ ने लगाया बैनर, आखिर इस मुहीम के पीछे कौन?


अकोला: अकोला में कांग्रेस विरोधी माहौल बनाने का काम कुछ दिनों से चल रहा है. सबसे पहले अघाड़ी मित्र पार्टी के ठाकरे गुट के नगरसेवकों ने खुलेआम कांग्रेस से अकोला पश्चिम विधानसभा सीट न देने की अपील की थी और फिर इसी जगह पर कांग्रेस के खिलाफ ‘अकोलेकर’ के नाम से बैनर लगया गया था.

कुछ दिनों बाद नेशनल ओबीसी महासंघ के नाम पर कांग्रेस के खिलाफ बैनर लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने का काम किया गया. अब फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर ‘अकोलेकर’ के नाम से अज्ञात लोगों ने बैनर लगाया है.

इस बैनर में सवाल उठाया गया है कि क्या कांग्रेस को सिर्फ हारने के लिए खड़ी होती है? इस बैनर के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कौन हैं अकोलेकर जो कांग्रेस के खिलाफ यह बैनर मुहीम छेड़े हुए है?