logo_banner
Breaking
  • ⁕ कामठी के महादेवघाट पर बड़ा हादसा, कन्हान नदी में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत; मृतकों में छह साल का बच्चा भी शामिल ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

वंचित बहुजन अघाड़ी संयोजक है या घटक, इस बात पर है असमंजस: प्रकाश आंबेडकर


अकोला: वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश आंबेडकर ने पदाधिकारियों को चेतावनी दी थी कि जब तक वे निर्देश न दें तब तक वे महाविकास अघाड़ी की बैठक में न जाएं. अकोला में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में आंबेडकर ने इस निर्देश का कारण बताया है.

आंबेडकर ने कहा कि यह निर्देश हमारी पार्टी में किसी भी झगड़े से बचने के लिए दिया गया था। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी में कई सीटों पर विवाद चल रहा है. उन्होंने कहा कि हम भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वंचित बहुजन अघाड़ी संयोजक है या घटक. उन्होंने यह भी बताया कि वंचित ने सार्वजनिक रूप से वर्धा लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं की थी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंबेडकर ने हंसते हुए कहा कि वह इस बात के लिए तैयार हैं कि मोदी आएं और अकोला में लड़ें. आंबेडकर ने कहा कि उन्हें 6 फरवरी को मुंबई में शरद पवार के साथ बैठक का निमंत्रण मिला है, लेकिन उनका अनुमान है कि यह बैठक मुंबई के बाहर होगी.