logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

"न हनी है और न ही ट्रैप है", वडेट्टीवार के बयान पर पलटवार करते हुए बावनकुले बोले- जनता में भ्रम फ़ैलाने का कर रहे प्रयास


अमरावती: कांग्रेस नेता नाना पटोले (Nana Patole) के हनीट्रैप (Honey Trap) को लेकर किये दावे का समर्थन करते हुए विजय वडेट्टीवार ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की सरकार हनी ट्रैप का ही परिणाम है। वडेट्टीवार ने इस संबंध में सबूत होने का भी दावा किया और कहा कि जल्द ही उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के इन आरोपों पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

क्या कहा था वडेट्टीवार ने? 

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "मुख्यमंत्री ने कल कहा था कि न तो कोई हनी ट्रैप है और न ही कोई जाल। लेकिन सरकार और विपक्ष के पास इस संबंध में बहुत जानकारी है। किसी को किसी के निजी जीवन में झाँकने का अधिकार नहीं है, इसलिए हम चुप हैं। लेकिन पिछली बार शिंदे सरकार नासिक मामले के कारण आई थी। जो भी तख्तापलट हुआ वह सीडी के कारण हुआ, वह बहुत बड़ा मामला है।"

उन्होंने आगे कहा, "इसमें कई अधिकारी, कई आईएएस और पूर्व अधिकारी शामिल हैं। कई बड़े लोग हैं। इस बारे में और कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। जब हम दिखाएँगे, तो 10-20 हज़ार का टिकट लगाना पड़ेगा। वो तस्वीर सिर्फ़ आमंत्रित और ख़ास लोगों को ही दिखानी होगी। ऐसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं।"

जनता को कर रहे गुमराह?

वडेट्टीवार के बयान पर चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "मुख्यमंत्री ने कल सदन में कहा कि न तो हनी ट्रैप है और न ही कोई जाल.. यह सिर्फ़ लोगों के मन में भ्रम पैदा कर रहा है, जब बात करने के लिए कुछ नहीं है और विकास का कोई विज़न नहीं है, तो विपक्षी दल राज्य को भ्रम की स्थिति में रखने का काम कर रहा है। विजय वडेट्टीवार को थोड़ा रचनात्मक बोलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें राज्य के किसानों और खेतिहर मज़दूरों के अहम मुद्दे पर बोलना चाहिए, विपक्षी दल के तौर पर रचनात्मक पक्ष रखना चाहिए, विपक्षी दल के तौर पर सरकार को अच्छे सुझाव देने चाहिए। विपक्षी दल का काम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, उनका समाधान किए बिना, वह हनी ट्रैप, फनी ट्रैप जैसे विषय उठाकर सदन और जनता का समय बर्बाद कर रहे हैं।"

बावनकुले ने विपक्ष पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "विपक्षी दल के पास कुछ नहीं है, विपक्षी दल तीन हिस्सों में बँट गया है, अलग-अलग दलों ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, जब विपक्षी दल बँटा हुआ है, तो कुछ न कुछ तो कहना ही पड़ता है, इसलिए कांग्रेस नेता ने यह बयान दिया है।"