logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

25-26 जुलाई को पूर्व विदर्भ में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने नागपुर सहित चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी


नागपुर: विदर्भ (Vidarbha) में एक बार फिर मानसून (Monsoon) सक्रिय हो गया है। क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक तो घुली है, लेकिन खतरे के बादल भी मंडराने लगे हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने पूर्व विदर्भ के लिए मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी करते हुए नागपुर (Nagpur), चंद्रपुर, गोंदिया और भंडारा जिलों में 25 और 26 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विदर्भ के कई हिस्सों में एक बार फिर तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नागपुर समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर सक्रिय मानसून के चलते विदर्भ में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

नागपुर, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, भंडारा और गडचिरोली जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वैसे भी पिछले २ दिनों से नागपुर के साथ ही विदर्भ के कुछ जिले में हलकी बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे फ़िलहाल गर्मी और उमस से राहत है। अनुमान है कि कहीं-कहीं 64.5 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज हो सकती है।