logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Weather Update: नागपुर सहित विदर्भ में फिर होगी बेमौसम बारिश, किसानों के सामने फिर खड़ी होगी मुश्किल


नागपुर: राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। अब मौसम विभाग (Weather Department) ने नागपुर (Nagpur) समेत विदर्भ (Vidarbha) में बेमौसम बारिश (Unwanted Rain) की संभावना जताई है। नागपुर क्षेत्रीय मौसम विभाग (Nagpur Regional Meteorological Department) ने भविष्यवाणी की है कि नागपुर सहित विदर्भ के कुछ हिस्सों में अगले एक से दो दिनों में बेमौसम बारिश होगी। इससे किसानों को नुकसान होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के वायुमंडल में द्रोणिका (अपर टफ वे) और चक्रवाती हवाएं बनी हुई हैं। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में वाष्पशील हवाएं विदर्भ की ओर बह रही हैं। इस कारण कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही विदर्भ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसारm विदर्भ में तापमान अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। देर रात बारिश की संभावना के कारण दिन के तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, अगले पांच दिनों के लिए विदर्भ में लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


राज्य में बारिश का मौसम
कुछ दिन पहले बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना था। लेकिन अब यह कम हो गया है। राजस्थान के पश्चिम से लेकर विदर्भ के उत्तर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। परिणामस्वरूप राज्य में बरसात का मौसम बन गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान अभी भी 40 डिग्री के आसपास है। हालाँकि, पिछले कुछ दिनों से तटीय तापमान में गिरावट आ रही है।