logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यह महायुति की जीत नहीं, ईवीएम की जीत है: विजय वडेट्टीवार


नागपुर: चुनाव नतीजों में महायुति को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस चुनाव प्रक्रिया पर संदेह जताया है. विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अमित शाह जैसे चाणक्य के होते हुए भी महायुति में शामिल तीनों पार्टियां सीट बंटवारे का विवाद नहीं सुलझा पाईं. विधानसभा चुनाव में 34 सीटों पर बागी खड़े हुए. दूसरी ओर, हमारे बीच कोई विवाद नहीं था. एक अपवाद को छोड़कर, हम साथ मिलकर लड़े. इसलिए महायुति की यह जीत लोगों को पच नहीं रही है.

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कोई कुछ भी दावा करे, जीत ईवीएम की है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने छोटे राज्य देना और बड़े राज्य हथियाना शुरू कर दिया है. तेलंगाना दे दो और मध्य प्रदेश ले लो, फिर जनता को बताओ कि ईवीएम वहां नहीं है क्या? यह बीजेपी महायुति की जीत नहीं, बल्कि ईवीएम की जीत है. 

वहीं, देवेंद्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री बनाये जाने की बात पर बोलते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा, “मैं देवेंद्र फड़णवीस को शुभकामनाएं देता हूं. हम इस बात पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं कि महाराष्ट्र की नई सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है. हम प्रदेश में महंगाई, मुद्दों पर विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे. किसान संकट में है.” 

वडेट्टीवार ने कहा, “सोयाबीन, कपास नहीं बिका. महंगाई चरम पर है. मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है.” उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि जब सरकार से जनता नाराज है तो ऐसे नतीजे कैसे आ गए.