logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंडिया गठबंधन की बैठक केवल मीडिया इवेंट, फडणवीस ने कहा- इनके पास ना नेता, ना निति है ना नियत


नागपुर: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक मुंबई में होरही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस सहित गठबंधन में शामिल 28 पार्टियों के नेता मुंबई पहुंच चुके हैं। वहीं इस बैठक पर एनडीए गठबंधन हमलावर है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष की बैठक को मीडिया इवेंट बताया था। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, विपक्ष का मकसद केवल मोदी को हटाना है और कुछ नहीं, लेकिन ये कभी इसमें कामयाब नहीं होंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, विपक्ष के पास न नेता और न ही विजन है।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “ये जो इंडी अलायन्स तैयार किया है इसका कोई असर नही होने वाला। ये सारे लोग जो मुंबई मे आये है इनका केवल एक अजेंडा है मोदीजी को हटाना क्योंकि, सारी परिवारवादी पार्टीयों कि दुकानों को ताला लगाने का काम मोदीजी के कारण हो रहा है। जो पार्टीयां इनके परिवार कि सेवा करती थी उन पार्टीयो को लोग नकार रहे है, और जो पुरे देश को परिवार समझकर देश कि सेवा करते है एसे मोदीजी को देश स्विकार रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “इसी डर से ये सारे लोग एक आ रहे है। इनके पास ना नेता है, ना निति है ना नियत है। इसलिये कितना भी प्रयास करे तब भी लोगो के मन से मोदीजी को नही निकाल सकते।”

फडणवीस ने कहा, “जिस प्रकार का कर्तृत्व नेतृत्व मोदीजी ने देश को दिया है,  जिस प्रकार से मोदीजी के नेतृत्व मे देश आगे बढ रहा है, गरीब कल्याण का अजेंडा इस देश मे जिस प्रकार से मोदीजी के माध्यम से गरीबी को दूर कर रहे हैं। और जिस प्रकार से हमारा देश चांद कि बुलंदियो को छु रहा है, लोगो के मन मे मोदीजी है।” उन्होंने कहा, “यह लोग कितने भी यहां पर विचारविमर्श करे लेकीन इनके पास ना मोदीजी के लिये कोई तोड है, ना नेता है।”

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सबसे बडी बात यह है अभी तक पाच पार्टीयां प्रधानमंत्री के पद पर दावा कर चुकी है। ये प्रधानमंत्री पद का एक उम्मीदवार तय ही नही कर सकते और वैसे भी तय करके करेंगे क्या? इनका एक भी उम्मीदवार नही है जो जनता के मन मे बस सके या जनता मन से उसे चाहे, यह एक मिडिया इवेंट हो रहा है, हम उसको देख रहे है।