logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राम रक्षा आंदोलन करने वाले पढ़ नहीं पा रहे, यह कैसा आंदोलन? मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- मैं उद्धव ठाकरे के साथ पाठ करने को तैयार


नागपुर: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नागपुर (Nagpur City) में प्रस्तावित 'राम रक्षा' आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा कि "राम रक्षा के नाम पर आंदोलन करने वालों को राम रक्षा पढ़नी ही नहीं आती।" उन्होंने यह भी कहा कि, "आंदोलन के दौरान कम से कम दो पन्ने राम रक्षा के पढ़ लें, यही उनकी अपेक्षा है।"

मंगलवार को कैबिनेट के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस से उद्धव ठाकरे के आंदोलन को लेकर सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरी केवल यही अपेक्षा है कि, कम से कम दो पन्ने रामरक्षा के पढ़ना चाहिए। राम के नाम पर राजनीतिक आंदोलन करने अच्छा नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले दिनों उन्होंने आंदोलन किया था, जिसमें वह राम रक्षा बोल नहीं पाए थे। मैं उनके साथ राम रक्षा का पाठ करने को तैयार हूँ, मुझे पूरा याद है। समझों मुझे याद नहीं होता तो कम से कम पढ़ना तो आता। आप राम रक्षा आंदोलन करते है और आप को पढ़ना नहीं आ रहा। यह कैसा आंदोलन है।

18 जुलाई को नागपुर में आंदोलन
ज्ञात हो कि, आयोध्या स्थित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में दिए चंदे में अनियमितता सामने आई है। इसी अनियमितता के विरोध में उद्धव ठाकरे ने राम रक्षा आंदोलन का ऐलान किया है। बीते दिनों मुंबई में यह आंदोलन किया गया, वहीं 18 जुलाई को उपराजधानी नागपुर में यह आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर उद्धव गुट द्वारा नागपुर में तैयारी शुरू कर दी है।