logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"जिन्होंने भाजपा को सत्ता में पहुंचने अपनी जिंदगी की बर्बाद, उन्हें छोड़कर नौसिखिए को दिया टिकट"; बच्चू कडु का हमला


नागपुर: भजपा ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अमरावती जिले की अचलपुर विधानसभा सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवीण तायड़े को उम्मीदवार बनाया है। तायड़े प्रहार प्रमुख बच्चू कडु को टक्कर देते हुए दिखाई देंगे। वहीं इसको लेकर कडु ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रहार प्रमुख ने कहा कि, "भाजपा ने अपने कार्यकर्ता को बलि का बकरा बना लिया है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "भाजपा को सत्ता में पहुंचाने वाले अपनी जिंदगी बर्बाद करने वाले को छोड़कर एक नौसिखिए को अपना उम्मीदवार बनाया है।" 

सोमवार को मुंबई जाने के लिए बच्चू कडु नागपुर पहुंचे। जहाँ एयरपोर्ट पर उन्होंने विभिन्न मुद्दें पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उनसे भाजपा की सूची को लेकर सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए कडु ने कहा कि, "भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बलि का बकरा बनाने लगी है ऐसा दिखाई दे रहा है। भाजपा के कंधे पर कांग्रेस का झंडा लहराने का प्रयास मुझे दिखाई दे रही है। वहीँ राणा दंपत्ति को भाजपा को जिले में समाप्त करने का काम कार रहे हैं ऐसा मुझे लग रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रवीण तायड़े नया कार्यकर्ता है। जिन कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर कल लिए अपना जीवन भाजपा को सत्ता तक पहुंचने में लगा दिया उस कार्यकर्ता को भाजपा चुनाव नहीं जितवा सकती केंद्र और राज्य में सत्ता होने के बावजूद यह उसकी बड़ी हार है। अचलपुर में कितने वरिष्ठ नेता है लेकिन उन कार्यकर्ताओं को छोड़कर एक अनुसिखिये को टिकट देना भाजपा यह क्या कर रही है समझ नहीं आ रहा है?" इसी के साथ प्रहार प्रमुख ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि, देश में कांग्रेस मुक्त की बात करने वाले अचलपुर में कांग्रेस युक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।