logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अकोला में बीजेपी के तीन, कांग्रेस का एक और ठाकरे गुट का एक उम्मीदवार विजयी


अकोला: अकोला में पांच विधानसभा क्षेत्रों में 2019 दोहराया गया है. चार पर भारतीय जनता पार्टी और एक पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना ने फिर से जीत हासिल की है। इन पांचों उम्मीदवारों में से अकोट विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रकाश भारसाखले ने 18851 वोटों से जीत हासिल की है. वह तीसरी बार विजयी हुए हैं.

मुर्तजापुर सीट पर बीजेपी के हरीश पिंपले ने 35864 वोटों से जीते हैं. उन्होंने चौथी बार जीत हासिल की है. बालापुर सीट पर उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नितिन देशमुख ने 11433 वोटों से जीत दर्ज की है. नितिन देशमुख ने दूसरी बार जीत हासिल की है.

अकोला पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी के रणधीर सावरकर 50 हजार 613 वोटों से जीते, रणधीर सावरकर तीसरी बार जीते हैं. अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महायुति विधायक गोवर्धन शर्मा का निधन होने के बाद पहली बार इस सीट पर महायुति उम्मीदवार विजय अग्रवाल को मौका दिया गया.

महाविकास अघाड़ी ने कांग्रेस के साजिद खान पठान अग्रवाल को हराकर 1283 वोटों से जीत हासिल की है. अकोला में भारतीय जनता पार्टी के तीन, कांग्रेस का एक और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट का एक उम्मीदवार निर्वाचित हुआ है.