logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

हिंगोली में एक महीने में तीन हजार युवा और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश


यवतमाल: हिंगोली लोकसभा के कांग्रेस पार्टी समन्वयक तातु देशमुख ने विश्वास व्यक्त किया है कि लोगों के विश्वास और प्यार के आधार पर हिंगोली से कांग्रेस विधायक चुनकर आएगा। देशमुख ने कहा कि दस साल पहले खोया उमरखेड विधानसभा का गढ़ दोबारा हासिल किया जाएगा। हिंगोली के राजस्थानी भवन में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में देशमुख ने यह बात कही।

इस पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तातु देशमुख ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग बढ़ गया है, विकास के नाम पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तथा किसानों की पीड़ा लोगों में नाराजगी भर रही है।

उन्होंने कहा कि जो लोग पहले कांग्रेस से चले गए थे, वे अब वापस कांग्रेस की ओर लौट आए हैं। देशमुख ने कि विधानसभा चुनाव से ही संकेत मिलने लगे कि हवा बदल गई है। राज्य महासचिव और हिंगोली लोकसभा समन्वयक तातु देशमुख ने बताया कि महीने भर में कांग्रेस पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रवेश लिया है और अब तक 3 हजार से अधिक युवा और महिलाएं शामिल हो चुके हैं।