logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बाघ शव मामला: पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा


नागपुर: जिले के खापा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जहाँ बिजली का करंट लगाकर बाघ को मार डाला था। कोरमेटा क्षेत्र के सिरोंजी सीमा के भंगाला नाला में घटी मामले में अदालत ने छह आरोपियों को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिनमें से चार नागपुर जिले के और दो मध्य प्रदेश के हैं।

आरोपियों में पंढरी कुंभार, किशोर भलावी, नंदू भलावी, माणिक सिलु (सभी सावनेर) और राजू दरसमा तथा एक अन्य आरोपी (दोनों मध्य प्रदेश) शामिल हैं। आरोपियों ने लोहे के तार और बांस की डंडियों का उपयोग करके बिजली का जाल बिछाया था।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में दो संभावित कारण सामने आए हैं। एक यह कि बाघ का शिकार जादू-टोने के लिए किया गया होगा, जबकि दूसरी यह कि बाघ होली के लिए जंगली सूअर या हिरण के शिकार के लिए बिछाए गए जाल में फंस गया होगा।

तीन से साढ़े तीन साल के इस बाघ के शरीर के अंग, जैसे मूंछ, दांत और पंजे, शिकारियों द्वारा चुरा लिए गए हैं। वन विभाग ने मध्य प्रदेश के आदिवासी गांवों सरदोनी, सावरनी, चकरा, चौरे पठार और तोरणी में विशेष जांच अभियान चलाया। इस क्षेत्र के कुछ कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गई और उन्हें छोड़ दिया गया।

सहायक वन संरक्षक वी.सी. गंगावने और वन रेंज अधिकारी एस.जी. अठावले के नेतृत्व में जांच चल रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह बात सामने आई है कि इस क्षेत्र में आदिवासी समूह पहले जादू-टोने के लिए और फिर आदत के कारण जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं।