logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Shushant Singh Rajput: बिहार चुनाव में फायदा लेने उनके पिता से केस करवाया दर्ज, अनिल देशमुख का बड़ा दावा


नागपुर: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले (Shushant Singh Rajput Suicide Case) की जाँच को सीबीआई ने बंद कर दिया है। सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट को अदालत में दाखिल कर दिया है। जिसमें उन्होंने मामले में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। सीबीआई की रिपोर्ट के बाद विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) भाजपा (BJP) पर हमलावर हो गई है। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार चुनाव होने के चलते सुशांत सिंह के मौत के मामले में राजनीति फायदा लेने के लिए उनके पिता से केस दर्ज करवाया गया।

रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "जब मैं गृहमंत्री था, उस समय यह हादसा हुआ था। बांद्रा पुलिस ने मामले की जाँच की थी। उस समय मुंबई पुलिस ने आत्महत्या की बात कही थी, उसकी हत्या नहीं हुई है ऐसी रिपोर्ट दी गई।" हालांकि, मामले को राजनीतिक करने और आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए मृतक अभिनेता के पिता पर दवाब बनाकर पटना में मामला दर्ज कराया गया।"

देशमुख ने आगे कहा, "उस समय हम कह रहे थे मुंबई पुलिस ने अच्छी जाँच की है। सुशांत ने आत्महत्या की है, न की उसकी हत्या हुई है। राजनीति लाभ के लिए मामले को उठाया गया। लेकिन चार साल बाद सीबीआई ने अपनी रोपोर्ट दी उसमें भी उन्होंने यह बात कही, जो हम चार साल पहले कह रहे थे।"