logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

आज होने वाली महायुति की बैठक फिर हुई रद्द, कार्यवाह सीएम एकनाथ शिंदे के अस्वस्थ होना बना वजह


मुंबई: महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ विधि होने वाली है। लेकिन उससे पहले प्रदेश की राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। इस बीच मंगलवार को होने वाली महायुति की बैठक एक बार फिर से रद्द हो गई है। कार्यवाह सीएम एकनाथ शिंदे के अस्वस्थ होने की वजह से बैठक टाली गई है।

न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरा देश अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम जानना चाहता है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी अभी तक नए सीएम के नाम का एलान नहीं सका है। अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही है, लेकिन कोई भी स्पष्ट कहने को राजी नहीं है। इस बीच मंगलवार को मुंबई में महायुति के तीनों प्रमुख घटक दल के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने वाली थी। लेकिन ये बैठक भी कैंसिल हो गई। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे के अस्वस्थ होने की वजह से बैठक टाल दी गई। 

एकनाथ शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ है। पिछले सप्ताह वो थाने से अपने पैतृक गांव दरेगांव  गए थे , लेकिन वहां तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हेलीकाप्टर से थाने लाया गया। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ। 

एकनाथ शिंदे का बुखार कम नहीं होने से डेंग्यू और मलेरिया का टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन स्वास्थ्य में विशेष सुधार नहीं होने पर मंगलवार को एकनाथ शिंदे को मुंबई के ज्यूपिटर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। चेकउप के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया। इस दौरान खुद शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है। हालांकि, इस वजह से महायुति घटक दल की बैठक नहीं हो पाई और आगे की रणनीति पर फिर से सस्पेंस बना रह गया।