logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बाइक पर बिना हेलमेट पहन स्टंट करना भाजपा विधायक आशीष देशमुख को पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 2500 रूपये का जुर्माना


नागपुर: तिरंगा रैली में बिना हेलमेट पहनकर बाइक पर स्टंट करना भारतीय जनता पार्टी नेता और विधायक आशीष देशमुख को भारी पड़ गया है। ट्रैफिक विभाग ने विधायक देशमुख पर नियमों का उल्लंघन करने और बिना हेलमेट पहनने वाहन चलाने पर 2500 रूपये का जुर्माना लगाया है।

ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार और भाजपा देश भर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत आशीष देशमुख ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र सावनेर में रैली निकाली थी। इस दौरान देशमुख बिना हेलमेट दोपहिया चलाते हुए दिखाई दिए। यही नहीं इस दौरान वह खड़े होकर बाइक भी चलाते हुए दिखाई दिए। देशमुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक देशमुखके खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने विधायक पर नियमों का उल्लंघन सहित बिना हेलमेट चलाने पर 2500 रूपये का चालान लगाया है। जिसकी प्रति मैसेज द्वारा उनको भिजवा दिया है। इसी के साथ पुलिस ने आगे से ऐसे नहीं करने और नियमों के तहत वाहन चलाने की चेतवानी भी दी।