logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

टीवी की अनुपमा अब राजनीति में भी दिखाएंगी जौहर, रुपाली गांगुली भाजपा में हुई शामिल


नई दिल्ली: मशहूर सीरियल अनुपमा से मशहूर हुई रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई। बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawade) ने रुपाली को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान ज्योतिषी अमेया जोशी (Amey Joshi) भी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने के बाद गांगुली ने कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) का काम करने का तरीका, वो जिस तरह से भारत को विकास की ओर ले गए हैं, यह सब देखकर हर भारतीय को लगता है कि काश वो भी मोदी जी की सेना में शामिल हो जाएं। मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ और मैं भाजपा में शामिल हो गई।"

टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा 

रुपाली गांगुली टीवी की जो दुनिया है उसमें एक बड़े चेहरे के रूप में होती है। रुपाली ने कई हिंदी सीरियलों में काम किया है। जिसमें 'सारा भाई वर्सेज साराभाई', 'अनुपमा' जैसे सुपरहिट शोज भी शामिल है। रुपाली पहली अभिनेत्री नहीं है जो अपने करियर के पिक में रहते भाजपा में शामिल हुई। इसके पहले "क्योंकि सास भी कभी बहु थी" फेम स्मृति ईरानी हो या महाभारत में द्रौपदी का करदार निभाने वाली रूपा गांगुली। स्मृति ईरानी आज जहां मोदी सरकार के मंत्री हैं, वहीं रूपा भाजपा की पूर्व सांसद रह चुकी है।