logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे को उपराजधानी में लगा बड़ा झटका, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू हरणे समर्थको के साथ शिवसेना में हुए शामिल


नागपुर: उद्धव बालासाहेब ठाकरे को उपराजधानी नागपुर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष राजू हरणे ने मशाल को छोड़ते हुए धनुष्यबाण थाम लिया है। रामटेक में आयोजित आभार सभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हरणे को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक भी शिवसेना में शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए शिंदे ने ठाकरे और विरोधियों पर जोरदार हमला बोला।

विधानसभा चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आगामी मनपा, जिला परिषद सहित स्थानीय निकाय चुनाव के पहले शिवसेना को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी के तहत राज्य में कथित तौर पर ऑपेरशन टाइगर चलाया जा रहा है, जहां अन्य दलों के नेताओं को शिवसेना में शामिल किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को शिंदे नागपुर पहुंचे। जहां रामटेक में आयोजित आभार सभा में शामिल हुए। सभा के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू हरने सपने समर्थको के साथ शिवसेना में शामिल हो गए। सम्मेलन के दौरान शिंदे ने उद्धव ठाकरे और विरोधियों पर जोरदार हमला बोला।