logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, ऑडियो सुनाते हुए बताया नागपुर का कलंक


नागपुर: उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) दो दिन के विदर्भ दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दौरे के आखिरी दिन सोमवार को नागपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उद्धव ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर तीखा हमला बोला उद्धव ने फडणवीस को नागपुर (Nagpur) का कलंक बताया। इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर खुद को धोका देने का आरोप लगते हुए कहा कि, “सत्ता के लिए इन्होने हिंदुत्व और भगवान राम से की गद्दारी।”

ठाकरे ने फडणवीस पर तंज कस्ते हुए कहा कि, “उपमुख्यमंत्री की हालत ऐसी हो गई है कि, सहन भी नहीं होता और बता भी नहीं सकते। क्या हुआ पूछो तो कहते हैं कुछ नहीं कुछ नहीं। हुआ कुछ जरूर है लेकिन वह बता नहीं सकते।” ठाकरे ने फडणवीस का एक ऑडियो क्लिप साझा किया। जिसमें फडणवीस यह कहते हुए सुनाई दिए की हम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ नहीं जायेंगे, भले सत्ता के बाहर रहना पड़े लेकिन हम एनसीपी के साथ नहीं जायेंगे।" ऑडियो को साझा करने के बाद उद्धव ने कहा कि, “यह नागपुर के लिए कलंक है। नहीं नहीं करने वाले हाँ-हाँ करने लगे।”

पार्टियों को तोड़कर पार्टी बढ़ाना हिंदुत्व से गद्दारी

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, “एक समय जिसको कल भ्रस्टाचारी बताते थे, उसके पीछे सारी जांच एजेंसी लगा देना। उसके परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर देना। वहीं जब वह आप के साथ आ जाए तो उसे मंत्री बना देना।” उन्होंने कहा, “भाजपा ने अपने विचार पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यह जो किया जा रहा है पार्टियों को तोड़ कर अपनी पार्टी बढ़ा रहे हैं यह हमारे साथ नहीं। यह पूरी तरह हिंदुत्व के साथ गद्दारी है।” 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमारा हिंदुत्व स्वच्छ है। हमारा हिंदुत्व साफ़ है। हमारे हिंदुत्व में ऐसी गद्दारी के लिए जगह नहीं। हमारा हिंदुत्व मुँह में राम और बगल में झूरी वाला नहीं है। राम-राम बोलना और दुसरो को मारते रहना यह हम नहीं करते।” 

भगवा को दो फाड़ करने वाले ने किया राम का अपमान 

उद्धव ने कहा, “आप ने अपने स्वार्थ के लिए भगवा झंडा को फाड़ने का प्रयास किया। आपने भगवा झंडे के ऊपर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। यह हिंदुत्व और छत्रपति शिवाजी महाराज से गद्दारी है। आप ने धनुष्यबाण पर संशय खड़ा करने का काम किया यह भगवान् राम से गद्दारी है। आप आयोध्या में राम मंदिर बनाओं, लेकिन जो धनुष्यबाण गद्दारो को दिया यह राम से गद्दारी है।”

यह भी पढ़ें:

  •