logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

उद्धव ठाकरे, संजय राउत और भास्कर जाधव सर्कस के जोकर: चित्रा वाघ


मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने मुंबई में हुई एक पत्रकार परिषद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कैसा है. वाघ ने उद्धव ठाकरे को ‘जोकर’ कहा है. अब उनके इस तंज से महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है.  

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने की गलती की वजह से खुद की बची-कुचि इज्जात भी उन्होंने खुद ही गिरा ली है. उनकी मानसिक स्थिति सतत बिगड़ती जा रही है. अब वह महाराष्ट्र के लिए एक जोकर बन गए हैं.

चित्रा वाघ ने कहा, “सर्कस में जोकर का काम लोगों को हंसाना होता है. तीनों कॉमेडियन उद्धव ठाकरे, संजय राउत और भास्कर जाधव हर दिन महाराष्ट्र को हंसाने का काम करते हैं. मैं उनके काम में और अधिक वास्तविकता लाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उन्हें यह जोकर पोशाक भेज रही हूं. इस पहनावे को देखकर उद्धव ठाकरे को हमेशा याद रखना चाहिए कि वह अब सिर्फ मनोरंजन के लिए हैं.”