logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्भव ठाकरे अपना दल बचाए, बावनकुले बोले- नहीं तो 2024 तक शिवसेना होगी समाप्त


नागपुर: पीएम नरेंद्र मोदी पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्भव ठाकरे की टिप्पणी पर अब भाजपा आक्रामक हो गई है। प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने सीधा उद्भव ठाकरे पर हमला बोलते हुए ठाकरे को अपना दल बचाने की नसीहत दे डाली। सोमवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बवानकुले ने कहा की उद्भव ठाकरे को अपनी पार्टी की खिसकती ज़मीन को बचाना चाहिए नहीं तो २०२४ आते आते शिवसेना का ही अस्तित्व ख़त्म हो जाएगा। 

बावनकुले ने कहा, “उद्धव ठाकरे जिस तरह से देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। वह अपनी राजनीतिक हैसियत को ज्यादा दिखाने का प्रयास है। उन्हें इस तरह की बयानबाजी करने के बजाय जनता में जाकर काम करना चाहिए। ढाई साल उन्होंने काम तो किया नहीं।” 

उन्होंने आगे कहा, “उनकी बची हुई पार्टी इधर उधर जारही है। इसलिए मेरी सलाह है उनको आप की जमीन खिसक रही है। आज कई शिवसेना नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उद्धव का गुट जिस तरह से कम होरहे हैं। 2024 के आते आते वह समाप्त हो जाएगा।”

देखें वीडियो: