logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे को विदर्भ में लगेगा बड़ा झटका! मंत्री आशीष जायसवाल बोले- लगी है लंबी लाइन


नागपुर: विधानसभा चुनाव में हार के बाद उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। पार्टी नेताओं द्वारा लगातार मशाल छोड़ शिंदे गुट में शामिल होते जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में नेता और विधायक उद्धव को छोड़ वापस धनुष्यबाण थाम सकते हैं। इसी बीच राज्यमंत्री और शिवसेना नेता आशीष जायसवाल ने बड़ा बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि, "शिवसेना पार्टी में शामिल होने वालों की लंबी कतार है। हालांकि, किसे शामिल किया जाये किसे नहीं यह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही तय करेंगे।"

नागपुर के प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में एडवोकेट जायसवाल ने आगे कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ी सफलता मिली है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को 57 और 3 अन्य को कुल 60 सीटें मिलीं। हमने केवल 80 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसलिए, हमारी पार्टी का राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस जीत से नागरिकों को यह स्पष्ट हो गया कि असली शिवसेना और धनुष्यबाण एकनाथ शिंदे की पार्टी के हैं। इस जीत के बाद एकनाथ शिंदे ने सभी मतदान इकाइयों में धन्यवाद सभा आयोजित करने का निर्णय लिया था।

विदर्भ में पहली धन्यवाद सभा रामटेक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कन्हान के तेजाब कंपनी मैदान में आयोजित की गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यहां शिवसेना को चुनने वाले लोगों के प्रति व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त करेंगे और कुछ नेताओं को पार्टी में शामिल भी कराएंगे। फिलहाल शिवसेना पार्टी में शामिल होने वालों की लंबी कतार है। जायसवाल ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे सहित वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किसे शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक कृपाल तुमाने सहित शिवसेना के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्थानीय स्वशासन निकायों पर टिप्पणी

एडवोकेट आशीष जायसवाल ने नागपुर जिला परिषद और नागपुर मनपा सहित स्थानीय स्वशासन निकायों के मुद्दे पर कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार, महायुति पूरे राज्य में स्थानीय स्वशासन निकायों के साथ मिलकर लड़ेगी।" लेकिन इस संबंध में निर्णय अंततः वरिष्ठ स्तर पर किया जाएगा।"

पूर्व विधायक भी उतरे मैदान में

आमगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सहसराम कोरेते एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना पार्टी में शामिल होंगे। एडवोकेट आशीष जैस्वाल ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे इसके लिए देवरी जाएंगे। पार्टी में यह प्रवेश कांग्रेस के लिए भी बड़ा झटका होगा।