logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वरिष्ठ नेताओं की आलोचना करना किशोर तिवारी को पड़ा भारी, उद्धव ठाकरे ने प्रवक्ता पद से हटाते पार्टी से किया निष्कासित


नागपुर: विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में कुछ सही नहीं चल रहा है। चुनाव बाद लगातार नेता उनका साथ छोड़ शिवसेना शिंदे में शामिल हो रहे हैं। वहीं कई नेता पार्टी में रहकर वरिष्ठ नेताओं को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं। जिसके बाद उद्धव द्वारा ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी प्रवक्ता किशोर तिवारी को उद्धव ने पद से हटाते उन्हें पार्टी से बाहर निकल दिया है।

दरअसल, किशोर तिवारी ने पार्टी नेताओं पर गंभीर लगाया लगाए थे। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता विनायक राऊत, अरविंद सावंत, संजय राऊत और मिलिंद नार्वेकर जैसे नेताओं ने मातोश्री और सेना भवन पर कब्जा कर लिया है। किशोर तिवारी ने मांग की थी कि जनाधार वाले नेताओं को पार्टी छोड़ने पर मजबूर करने वाले इन नेताओं को विधानसभा चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

बयान सार्वजनिक होने के बाद उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तिवारी को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है. यही नहीं उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने केंद्रीय कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।