logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Umred Factory Blast: मुख्यमंत्री फडणवीस ने घायलों से की मुलाकात, नागपुर में आधुनिक स्किन बैंक स्थापित करने का दिया निर्देश


नागपूर: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज नागपुर के उमरेड स्थित एमएमपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों से अस्पताल जाकर मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और इलाज कर रही मेडिकल टीम से चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की।

मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में स्किन बैंक की तत्काल आवश्यकता है और उन्होंने जिला कलेक्टर डॉक्टर विपिन इटनकर को तत्काल नागपुर में आधुनिक स्किन बैंक स्थापित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उमरेड दुर्घटना में घायल श्रमिकों के परिजनों को आश्वासन दिया कि घायल श्रमिकों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आवश्यक हुआ तो मरीजों को एयर एम्बुलेंस के जरिए ऐरोली स्थित बर्न अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।