logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड के विधायक राजू पारवे छोड़ सकते हैं कांग्रेस! शिवसेना या बीजेपी, किसका थामेंगे हाथ?


नागपुर: उमरेड के कांग्रेस विधायक राजू पारवे की आज एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होने संभावना है। वहीं, दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पारवे लगभग कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं।   

उनके धनुष बांड चिन्ह से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि रामटेक की सीट शिवसेना के खाते में जाएगी। वहीं, राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से चर्चा है कि नागपुर जिले के उमरेड से कांग्रेस विधायक पारवे बीजेपी में शामिल होंगे और उन्हें बीजेपी रामटेक लोकसभा से उम्मीदवार बनाएगी। 

इस पृष्ठभूमि में पारवे-फडणवीस के बीच आज की मुलाकात अहम मानी जा रही है। ऐसे में अब खबर है कि राजू पारवे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल होंगे। अब देखना यह है कि पारवे किसका दामन थामते हैं।