logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

मंगलवार को अकोला आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


अकोला: मार्च महीने में किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसी के चलते लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के निरीक्षण के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे अकोला समेत छह लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए शाह का 5 मार्च को अकोला आने का कार्यक्रम है।

मार्च माह में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है. संसद के बजट सत्र के बाद सीटों के बंटवारे और अन्य मामलों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि समीक्षा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में की जा रही है. पश्चिम विदर्भ के अकोला, अमरावती, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम, वर्धा और चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी बी संतोष के साथ ही सभी पांच जिलों से भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।