logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की आज चंद्रपुर और यवतमाल में सभा


नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विदर्भ दौरा पर है। विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह यवतमाल और चंद्रपुर में सभा करने वाले है।  

महाराष्ट्र की सत्ता में महायुति को वापस लाने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। वैसे प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार अभियान अब समाप्त हो गया है, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के सभा और रैली कर रहे हैं।  

शुक्रवार को अमित शाह विदर्भ दौरा पर हैं। खास बात तो ये है कि नागपुर जिले में ही उनकी पांच सभाएं हैं। शुक्रवार हिंगोली में एक , यवतमाल के उमरखेड़ में एक और चंद्रपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। शाह हिंगोली के रामलीला मैदान में दोपहर 1:15 बजे, इसके बाद यवतमाल के उमरखेड़ में जिला परिषद गर्ल्स हाई स्कूल में 2:15 बजे और फिर चंद्रपुर के चांदा क्लब ग्राउंड में 3:45 बजे सभा को संबोधित कर नागरिकों से वोट की अपील करेंगे।