logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की शहर में शुरू विकास परियोजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को काम की गति बढ़ाने का दिया आदेश


नागपुर: केंद्र में तीसरी बार कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद नितिन गडकरी ने काम को तेज कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को केंद्रीयमंत्री ने शहर में शुरू विभिन्न कामों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को काम की गति बढ़ने सहित जल्द से जल्द काम पूरा करने का आदेश दिया। 

शहर के रवि भवन में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ.बिपिन इतनकार, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम के निदेशक बृजेश दीक्षित, दक्षिण नागपुर विधायक मोहन मते सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने नाग नदी परियोजना की वर्तमान स्थिति, ऑरेंज सिटी स्ट्रीट, दही बाजार, लोहा ओली, पोहोली, अनाज बाजार, कॉटन मार्केट, संतरी मार्केट, नेताजी मार्केट, डिक दावाखाना सहित एग्रो कन्वेंशन सेंटर की वर्तमान स्थिति, रामजी पहलवान रोड, एलआईसी चौक, पुराना भंडारा रोड पर भूमि अधिग्रहण, रेलवे स्टेशन के सामने सड़क और दुकानदारों का पुनर्वास, कल्याणेश्वर मंदिर पुनर्विकास परियोजना, गोकुलपेठ बाजार पुनर्विकास परियोजना, स्मार्ट गांव परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान के केंद्रीय मंत्री ने सभी अधिकारीयों को काम की गति बढ़ाने और जल्द से जल्द काम पूरा काने का निर्देश भी दिया।