logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा विभाग का पदभार संभाला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला था अतिरिक्त प्रभार


नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद प्रह्लाद जोशी ने देश के नए शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। रविवार को उन्होंने आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नीट यूजी पेपर लिक और उसके बाद देश भर में हुए आंदोलन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया। प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  की सलाह के बाद प्रहलद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया।

रविवार को जोशी ने आधिकारिक तौर पर विभाग का पदभार संभाल लिया। जोशी सुबह-सुबह शिक्षा मंत्रालय पहुंचे जहां विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  पदग्रहण के बाद जोशी ने अधिकारियो के साथ बैठक की और विभाग की जानकारी ली।  इस दौरान राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।