logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की रविकांत तुपकर को लेकर भविष्यवाणी, कहा - ऐसे लोग ज्यादा दिन तक राजनीति में नहीं टिकते


अकोला: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति के 200 से अधिक उम्मीदवार चुने जाएंगे। अकोला में महायुति के सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में मीडिया से बात दौरान उन्होंने यह बात कही।

प्रतापराव जाधव के संसदीय क्षेत्र में रविकांत तुपकर ने लोकसभा में बड़ी चुनौती दी थी। इसके बाद रविकांत तुपकर ने फिर विधानसभा में चुनौती दी है कि वह बुलढाणा जिले की छह विधानसभाओं का चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि, प्रतापराव जाधव ने तुपकर को चुनौती दी है कि अगर रविकांत तुपकर विधानसभा में अपना उम्मीदवार खड़ा करें तो उन्हें पता चल जाएगा कि उन्हें कितने वोट मिलते हैं।

जाधव ने कहा कि रविकांत तुपकर मीडिया प्रोडक्ट हैं और वह मीडिया की वजह से ही बड़े बने हैं। जाधव ने कहा कि ऐसे लोग राजनीति में ज्यादा दिन टिक नहीं पाते।