logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विभागों को लेकर महायुति में उठापठक, बावनकुले बोले- हमारी प्राथमिकता राज्य को नंबर एक बनाने की


नागपुर: अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद उनके गुट के मंत्रियों को कौन सा विभाग दिया जाए इसको लेकर पेंच फंस गया है। अजित पवार गुट महत्वपूर्ण मंत्रालय मांग रहा है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें देना नहीं चाहते हैं। वहीं इन खबरों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, हम विभागों के लिए नहीं है। हमारी प्राथमिकता राज्य को नंबर एक बनाने की है।"

पवार गुट के मंत्रियों को विभाग को लेकर शुरू चर्चाओं पर पूछे सवाल पर बोलते हुए बावनकुले ने कहा, "एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार पर उनके विधायक भरोसा करते हैं। ऐसे में किस मंत्री के खाते में कोनसा मन्त्रालय आएगा इस बात के बजाए हमारी प्राथमिकता महाराष्ट्र को नंबर वन बनाना है।" विपक्ष के नेताओं के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये महायुति है ना की महाविकास अघाड़ी।"

कौन-सा विभाग किसे ये मुख्यमंत्री का अधिकार 

बावनकुले ने कहा, “राजनीति में अलग-अलग विचारधारा के लोग एक साथ आएं तो विकास आसान हो जाता है। आख़िरकार देश हित में कुछ फैसले तो लेने ही होंगे।सरकार में तीनों प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार कुशल नेता हैं। एक मजबूत सरकार इस बात से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि किसे कौन सा हिसाब-किताब मिलता है क्योंकि घर बैठे रहने से काम नहीं चलेगा। पालकमंत्री का पद किसे दें इसका पूरा अधिकार मुख्यमंत्री को है।”