logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

वडेट्टीवार के पास संघ पर बोलने का अधिकार नहीं, बावनकुले बोले- कांग्रेस पराजय की मानसिकता नहीं निकली बाहर


नागपुर: छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले प्रशांत कोरटकर को तेलंगाना भागने में मदद करने वाले प्रशांत पडवेकर को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने मुख्यमंत्री कार्यालय को आरोपियों के घेरे में खड़ा किया है। इससे राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है। बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे में मुख्यमंत्री कार्यालय के बारे में बात करने की हैसियत नहीं है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज सांसद उदयनराजे भोसले द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और देश को स्वतंत्रता दिलाने सहित अच्छे काम करने वाले महानुभावों के बारे में बुरा बोलने वालों के खिलाफ कानून बनाने की मांग सही है। सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में काम करेगी। लेकिन लोंढे को बचकानी हरकतें नहीं करनी चाहिए। कोई भी भाजपाई कोरटकर की मदद नहीं कर सकता, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है। ऐसा सोचना भी ग़लत है। मुख्यमंत्री कार्यालय के बारे में बात करते समय लोंढे को अपनी हैसियत देखने की जरूरत है।

विजय वडेट्टीवार के बयान पर बावनकुले ने कहा, "कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार को भी संघ के बारे में अध्ययन कर बोलने की जरूरत है। वे जो चाहें कहते रहते हैं, भले ही उनके पास संघ के बारे में बात करने का अधिकार न हो। वडेट्टीवार को संघ को समझने में काफी समय लगेगा। कांग्रेस अभी तक अपनी पराजयवादी मानसिकता से बाहर नहीं आ पाई है और संघ के खिलाफ बयान उसी मानसिकता से आते प्रतीत होते हैं। कांग्रेस ने हमेशा जाति और धर्म के आधार पर सत्ता का आनंद लिया है। अब जब लोगों को यह बात पता चल गई है तो उनके पैरों तले रेत खिसक गई है।"