logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वंचित बहुजन आघाड़ी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, नागपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने का लिया निर्णय


नागपुर: वंचित बहुजन आघाड़ी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वीबीए ने नागपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने कहा है कि यदि सांगली से ओबीसी बहुजन पार्टी के प्रकाश शेंडागे चुनाव लड़ते हैं, तो पार्टी उनका साथ देगी।  

वंचित बहुजन अघाड़ी ने भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से संजय गजानंद केवट, गडचिरोली-चिमूर से हितेश पांडुरंग मड़ावी, चंद्रपुर से राजेश वरुलीजी बेले, बुलढाणा से वसंत राजाराम मगर, अकोला से स्वयं पार्टी प्रमुख प्रकाश यशवंत आंबेडकर, अमरावती से प्राजक्ता तारकेश्वर पीलवान, वर्धा से प्रोफेससर राजेंद्र सालुंके, और यवतमाल-वाशिम से खेमसिंग प्रतापराव पवार के नामों की घोषणा की है। 

वहीं, रामटेक लोकसभा सीट से पार्टी ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। वंचित बहुजन आघाडी ने जानकारी दी है कि आज शाम ४ बजे तक वो अपने उम्म्मीद्वार के नाम की घोषणा करेंगे।