logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गांधी गेट पर वीएचपी और बजरंग दल का प्रदर्शन, मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग, कब्र हटाने के लिए कारसेवा करने की दी चेतावनी


नागपुर: नागपुर के महल गांधी गेट परिसर में छत्रपति शिवजी महाराज की मूर्ति के सामने विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल ने औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर, छत्रपति  संभाजी नगर से औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर शूरू बवाल थमने के बजाय आग की तरह फैलाता जा रहा है। समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के बयान से शुरु हुआ यह बवाल अब नए चरम पर पहुंच गया है। छत्रपति संभाजीनगर स्थित मुगल शासक की कब्र को हटाने की मांग शुरू हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले द्वारा की गई मांग के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को राजव्यापी आंदोलन किया।

नागपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद् ने सरकार से जल्द जल्द से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की है. संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार यह कब्र हटाने में असर्मथ रही तो बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता छत्रपति संभाजी नगर के लिए कूच करेंगे और कब्र हटाने के लिए कारसेवा करेंगे।  

देखें वीडियो: