logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महायुति में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय! विदर्भ सहित महाराष्ट्र की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान आज


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में विदर्भ सहित महाराष्ट्र की सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में अयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने महायुति में सीटों का बटवारा कैसे होगा इसका फॉर्मूला तय कर लिया है। इसके बाद आज मगंलवार को दुसरी सूची में महाराष्ट्र की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जायेगा। 

30 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा आगमी लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटो में से 30 सीटों पर चुनाव लडेगी। वहीं सहयोगी एनसीपी और शिवसेना क्रमश: छह और 12 सीटों पर चुनाव लडेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा अपने सहयोगियों से कई सीटों की अदला बदली भी करेगी।

विदर्भ की सभी सीटों पर उम्मीदवार तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करीब तीन घंटे से ज्यादा चली। इस दौरान महाराष्ट्र की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की चर्चा की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा आलाकमान ने सहयोगियों के हिस्से में आने वाली सीटो पर किस नेता को टिकट देने पर वह जीत सकता है उसकी भी चर्चा हुई। बैठक में विदर्भ की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, विदर्भ की कुछ सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट काट कर नए चेहरे को मैदान में उतारेगी। 

भाजपा के चिन्ह पर लड़ सकते हैं सहयोगी

लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने सहयोगियों के कई सीटों की अदला बदली करने वाली है। यही नहीं पिछले चुनाव में जो सीट सहयोगियों के पास थी। इस बार वहां से भाजपा का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। यहीं नहीं कई सीटों पर सहयोगी दलों के नेता भाजपा के कमल चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ते हुए भी दिखाई देंगे। भाजपा ने उन नेताओं को इसकी जानकारी भी दे दी है। 

देखें वीडियो: