logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर सहित विदर्भ में मूसलाधार बारिश शुरू, गड़चिरोली में दो, गोंदिया में एक की मौत; 280 घरों को हुआ नुकसान


नागपुर: विदर्भ में भारी बारिश हुई है। नागपुर जिले में 77.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। भंडारा जिले में सबसे अधिक 114.5 मिमी, गोंदिया में 116.4 मिमी और वहीं गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा में खेत के तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई और गोंदिया जिले के तिरोदा में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमरावती संभाग में 165.8 मिमी यानी वास्तविक बारिश का 45.8 प्रतिशत बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 

  • पिछले 24 घंटों से संभाग में हर जगह भारी बारिश हो रही है और नागपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश भिवापुर में 118.6, मौदा में 100.3 मिमी, रामटेक में 107, काटोल में 100.3, पारशिवनी में 99.9, कामठी में 88.8, कुही में 98.2, नागपुर (शहर) में 67.8, नागपुर (ग्रामीण) में 64.7 मिमी दर्ज की गई है। अब तक जिले में 148.9 मिमी यानी 48.9 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
  • भंडारा जिले में पिछले 24 घंटों में 114.5 मिमी बारिश हुई है। जिले में अब तक 215.6 मिमी या 56.4 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। गोंदिया जिले में पिछले 24 घंटे में 116.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक 236.7 मिमी यानी 57 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।
  • चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटों में 49.8 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक वर्षा ब्रह्मपुरी तहसील में 162.8 और नागभीड़ में 152.4 मिमी दर्ज की गई है। जिले में दर्ज की गई कुल वर्षा 143.4 मिमी या 40.1 प्रतिशत है।
  • गढ़चिरौली जिले में पिछले 24 घंटों में 69 मिमी दर्ज की गई है और अब तक 237.1 मिमी या 75.4 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश वडसा देसाईगंज तहसील में 169.6 मिमी, कोरची में 167.4 मिमी, धनोरा में 110.6, आरमोरी में 126.2 और कुरखेड़ा में 133.5 मिमी दर्ज की गई।
  • वर्धा जिले में पिछले 24 घंटों में 38.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है और जिले में दर्ज की गई कुल वर्षा 68.2 मिमी या 24.9 प्रतिशत है।

284 घरों को आंशिक क्षति

भारी बारिश और बाढ़ के कारण गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा में खेत के तालाब में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई और गोंदिया जिले के तिरोदा में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। संभाग में भारी बारिश के कारण 12 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 284 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 41 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।