logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पूर्व विदर्भ में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शिवसेना में हुए शामिल


नागपुर: महापालिका और स्थानीय निकाय चुनाव के ऐलान के बाद से नेताओं में आयाराम गयाराम का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को उद्धव ठाकरे को पूर्व विदर्भ में बड़ा झटका लगा है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं ने मशाल छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में धनुष्य बाण पकड़ लिया। जीन नेताओं ने उद्धव का साथ छोड़कर वापस शिवसेना में शामिल हुए हैं उनमें गड़चिरोली पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र सिंह चंदेल, नागपुर शहर पूर्व अध्यक्ष राजू तुमसरे, भी शामिल है। न केवल उद्धव गुट बल्कि एनसीपी शरद पवार के भी बड़ी संख्या में नेता शिवसेना में शामिल हुए।

गड़चिरोली में उद्धव गुट हुआ समाप्त

उद्धव ठाकरे को न केवल नागपुर बल्कि गड़चिरोली में भी बड़ा झटका लगा है। जिले के पूर्व अध्यक्ष चंदेल अपने तमाम साथियों के साथ शिवसेना में शामिल हो गए। यहीं नहीं इस दौरान विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी भी उद्धव का हाथ छोड़ शिंदे के साथ चले गए। सभी का उपमुख्यमंत्री ने शिवसेना का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।