logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Video: संजय राउत के तंज पर देवेंद्र फडणवीस का जवाब, कहा- मै मूर्खो के सवाल...


नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) ने राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आज सुबह कार सेवा के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाते समय की अपनी एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। फडणवीस के फोटो पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने आलोचना करते हुए पूछा कि, क्या एयरपोर्ट के बाहर गए थे? राउत के इस बयान पर फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "मैं मूर्खो के सवालों पर जॉब नहीं देता।"

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने यह बात कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता। इसलिए मेरी प्रतिक्रिया को जवाब के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। नागपुर से प्रकाशित दैनिक नवभारत के संपादक ने मुझे उस समय का अंक भेजा। उन्होंने कहा, आप कार सेवा पर गए हैं, फोटो हमारे फोटोग्राफर ने उस वक्त खींची थी। मैंने उन्हें धन्यवाद देने के लिए ट्वीट किया है। मुझे उस समय की स्थिति याद आ गई, अपने आनंद के लिए मैंने यह पोस्ट की।"

फडणवीस ने आगे कहा, "मेरी पोस्ट किसी को जवाब देने के लिए नहीं थी। मैं जवाब देने की जहमत नहीं उठाता। क्योंकि जिन लोगों ने अस्तित्व को नकारा, भगवान राम का जन्म वहीं हुआ था? ऐसा प्रश्न पूछा गया। तो मैं उन लोगों को क्यों उत्तर दूं जो स्वयं राम को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं?"

फरवरी में सभी के साथ जाऊंगा अयोध्या 

फडणवीस ने अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि, "फ़रवरी महीने में मैं अयोध्या जाऊंगा और दर्शन करूँगा।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, इस दौरान मुख्यमंत्री शिंदे सहित मंत्रिमंडल के साथी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: