logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मनपा के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन


नागपुर: राज्य में महानगर पालिका चुनाव (Municipal Corporation Election) नहीं होने से नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) में प्रशासक राज है। नागपुर में भी मनपा आयुक्त के पास ही शहर में सभी व्यवस्था की जिम्मेदारी है। लेकिन मनपा प्रशासन के कामकाज से नागरिकों को सुविधा कम बल्कि परेशानी ज्यादा हो रही है, इसलिए मनपा प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  मनपा कार्यालय के बाहर आंदोलन करते हुए जमकर नारेबाजी किये।  

शहर में सड़कों की खराब हालत, सड़कों पर गड्ढे, रिहायशी इलाके  में कूड़े के ढेर-दुर्गंध, पानी की कमी, टैक्स का बोझ, आदि समस्याओं को लेकर मनपा कार्यालय के बाहर इस आंदोलन से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जिससे सुरक्षाकर्मियों को भी बुलानी पड़ी।  इस दौरान आन्दोलनकर्ता मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी से मिलने के लिए कार्यालय के अंदर जाने की भी कोशिश किये। लेकिन सुरक्षा रक्षकों ने रोक दिया।  

इस आंदोलन के दौरान विधायक अभिजीत वंजारी  और विधायक विकास ठाकरे ने भी मनपा प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सरकार को भी घेरा। बरसात के मौसम बढ़ती समस्याओं को लेकर अब मनपा प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ने लगी है।  शहर में नागरिकों को सुविधा प्रदान में प्रशासन कम पड़ रहा है , जिससे अब ये मुद्दा आंदोलन का रूप लेने लगा है।