logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- मेरी कामना वह हमेशा के लिए हो जाए मौन


नागपुर: कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। पीएम ने विवेकानंद स्मारक में ध्यान लगाने पर निशाना साधते हुए कहा कि, मेरी कामना है पीएम 45 घंटे के लिए नहीं, हमेशा के लिए मौन हो जाना चाहिए। इससे देश को शांति मिलेगी। कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की जहां बोलते हुए यह बात कही। 

पीएम के कन्याकुमारी दौरे और विवेकानंद स्मारक में ध्यान लगाने को लेकर कांग्रेस नेता से सवाल किया गया। जहां जवाब देते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, "चुनाव में पीएम ने 180 सभा लेकर गुमराह किया है। शायद उसका पश्चाताप के लिए वह मौन धारण कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मुझे लगता है उनका यह मौन परमानेंट हो जाना चाहिए। इससे देश सुखी हो जाएगा और खुशहाली आएगी। जनता तानाशाही और जुमलेबाजी से परेशान है। इससे मुक्ति मिलेगी।"