logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

विजय वडेट्टीवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां, नेता ने की पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग


मुंबई: मुंबई में मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने अपनी पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे एक अज्ञात व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिल रही है।

वडेट्टीवार द्वारा मराठा आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद मनोज जरांगे ने कहा था कि विजय वडेट्टीवार मराठा आरक्षण के खिलाफ हैं।

वडेट्टीवार ने कहा, “इसके बाद कल शाम से उन्हें मोबाइल फोन और ई-मेल पर धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस को दे दी है।