logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा, कहा - हो सकता है वाल्मीक कराड का एनकाउंटर


नागपुर: मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामला बीड जिले समेत पूरे राज्य में गरमाया हुआ है. इस मुद्दे पर राजनीतिक गलियारे से भी कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस मामले का कई जगहों पर जोरदार असर देखने को मिल रहा है. वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वाल्मीक कराड का एनकाउंटर भी हो सकता है.  

विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल हमने देखा कि पुलिस स्टेशन ने बिस्तर लेकर गए. कहा जा रहा है कि यह पुलिस के लिए था, लेकिन यह नहीं पता कि पुलिस कभी उस थाने में खाट पर सोती थी. यह किसी का प्यार है. इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या वाल्मीक कराड के नखरे उठाने के लिए पुलिस हिरासत में बिस्तर लाया गया है.

इसी के साथ वडेट्टीवार ने कहा कि कल जो जानकारी हमें मिली है उसमें यह पता चला है कि बड़े आका को बचाने के लिए इस छोटे आका का एनकाउंटर भी किया जा सकता है. वडेट्टीवार ने कहा, “पुलिस से विनंती है कि बड़े आका को बचाने के लिए किसी एक का एनकाउंटर न करें. मुझे यह जानकारी कल एक उच्च पद के अधिकारी ने दी है.”