महाराष्ट्र में चुनाव की घोषण नहीं होने पर विजय वडेट्टीवार ने उठाया सवाल, सरकार पर षड्यंत्र करने का लगाया आरोप

नागपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दो राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, लेकिन इसमें महाराष्ट्र शामिल नहीं है। विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता विजय वड्डेटीवार ने इसके पीछे सरकार का षड्यंत्र होने का अंदेशा व्यक्त किया है। वड्डेटीवार के मुताबिक हरियाणा के साथ महाराष्ट्र में चुनाव होते है लेकिन जो ऐलान हुआ है उसके मुताबिक सरकार की मंशा नवंबर में चुनाव की कराने की है। वड्डेटीवार ने राज्य की स्थिति को अस्थिर किये जाने का और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओ के चुनाव न लेकर जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों से वंचित किये जाने का भी आरोप लगाया है।

admin
News Admin