logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

उदय सामंत के बयान पर विजय वडेट्टीवार का जवाब, कहा - उदय सामंत की आदत है पार्टियां बदलना


भंडारा: पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार भंडारा जिले के साकोली तहसील के सुकली गांव स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। 29 दिसंबर 2024 को नाना पटोले की माँ के निधन के बाद आज शनिवार को 14वीं का कार्यक्रम था, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उदय सामंत के बयान पर सवाल पूछे जाने पर विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उदय सावंत को पार्टी बदलने की आदत है। उन्होंने कहा कि उदय सावंत दल बदलने के आदी हैं। ऐसे में अगर उनके मुंह से ऐसी कोई बात निकलेगी तो वो उनके लिए अच्छा।

वहीं, संजय राउत ने के नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ने की बात पर वडेट्टीवार ने कहा कि हमारा इंडि गठबंधन मजबूत है। गठबंधन में किसी प्रकार की कोई टूट नहीं है। दिल्ली में नाना भाऊ, संजय राऊत और मैं मौजूद थे, लेकिन मीडिया ने मेरी बात को गलत तरीके से दिखाया। उस बात का अर्थ ऐसा नहीं था जैसे दिखाया गया।  

नगर निगम चुनाव को लेकर वडेट्टीवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे से चर्चा करेंगे। यदि वे अपने फैसले और अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार हैं तो हमारा रास्ता साफ़ है।