logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भुजबल के बयान पर विखे पाटिल बोले- वह वरिष्ठ नेता, याद रखें हम सत्ता में हैं


नागपुर: एनसीपी नेता और मंत्री छगन भुजबल ने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। भुजबल के इस बयान पर वरिष्ठ मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "सत्ता में जो लोग शामिल हैं, उन्हें थोड़ा ध्यान और मर्यादा के साथ बोलना चाहिए।" विखे पाटिल शनिवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

पाटिल ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री कौन होगा या कौन बनना चाहता है, इस पर बयान देने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि हम सत्ता में हैं। छगन भुजबल वरिष्ठ नेता हैं. इसलिए, मुझे उन्हें सलाह देने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

विखे पाटिल ने संजय राउत की आलोचना करते हुए कहा कि, "चूंकि वह खुद मदारी की भूमिका निभा रहे हैं और मदारी मजे कर रहे हैं, इसलिए उनकी ही पार्टी के लोग उन्हें बंदर समझ रहे होंगे। राज्य का प्रशासन अच्छा चल रहा है, हम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में लोकसभा के साथ अन्य चुनाव भी लड़ेंगे।"

राजस्व मंत्री ने आगे कहा, "पहले विदर्भ में 50 से 60 फीसदी पद हमेशा खाली रहते थे. पहली बार विदर्भ में 95 प्रतिशत रिक्तियां भरी गई हैं। लंबे समय से गैरहाजिर रहने की आदत रखने वाले सात उपजिलाधिकारियों और स्थानीय तहसीलदारों को निलंबित कर दिया गया है। विखे पाटिल ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों के अधिकारियों को भी नियुक्त किया जाएगा।"

यह भी पढ़ें: